फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे पर सामूहिक दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। परिजनों को भरोसा दिया कि बेटी के साथ न्याय होगा। शासन एवं जिला प्रशासन की ओर से दी जाने वाली १२ लाख रुपये की सहायता का आश्वासन दिया। इसके अलावा भी अन्य मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

डीएम व एसएसपी ने पहले अस्पताल में भर्ती सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता से मुलाकात की। तदोपरांत दोनों शीर्ष अधिकारी परिजनों से मिले। डीएम ने पीड़िता के परिवार को बताया कि उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत 7 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
परिवार से बातचीत के दौरान पता चला कि कुछ दिन पूर्व पीड़िता के पिता की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, इसके लिए डीएम ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत उन्हें 05 लाख रुपये की सहायता प्रदान कराई जाएगी। साथ ही पीड़िता की मां को निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से भी यथासंभव आर्थिक सहायता के लिए कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने पीड़ित परिवार से कहा कि शासन एवं प्रशासन की ओर से यथासंभव सहायता देने के साथ त्वरित न्याय दिलाने के लिए कानूनी सहायता तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा।
हाईवे पर दुष्कर्म, सरकार की विफलता को दर्शाता है: रमेश दत्त
मथुरा। हाईवे पर विप्र समाज की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटनाक्रम को लेकर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। कहा कि यह सरकार की विफलता को दर्शाता है।
डीएम के नाम दिए ज्ञापन में महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित दुष्यंत सारस्वत ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। पीड़िता को न्याय दिलाने और आर्थिक मदद करने के साथ परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। शालिनी हरियाणा, बबीता सारस्वत, अनुराधा शर्मा, देवेंद्र सारस्वत, श्याम कुमार शर्मा, पवन कृष्ण शास्त्री, भागवताचार्य दीपक गौतम, योगेश सारस्वत, विष्णु गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा महासभा की एक अन्य बैठक महोली रोड स्थित बेस्ट प्रताप नगर कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। अध्यक्षता ब्रज प्रांत अध्यक्ष पंडित रमेश दत्त शर्मा की। कहा कि प्रदेश सरकार ब्राह्मणों की सुरक्षा एवं सम्मान में कोताही बरत रही है। हाईवे पर दुष्कर्म प्रदेश सरकार की विफलता को दर्शाता है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यामिनी रमण आचार्य, ब्रज प्रांत महामंत्री राजेश पाठक, आशीष चतुर्वेदी व युवा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गौड़ ने इस स्थिति पर चिंता जताई। ब्यूरो
दुष्कर्म पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल
मथुरा। सामूहिक दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने इस मामले में दर्ज रिपोर्ट में सिर्फ एक व्यक्ति का नाम शामिल करने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आरोपियों के नाम छुपा रहा है। पीड़िता से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में आवश्यकता होने पर सपा आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। 3 दिन में सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो धरना दिया जाएगा। इस मौके पर लोहिया वाहिनी अध्यक्ष लोकेश चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड सतवीर चौधरी आदि साथ रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें