फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी होरी में लग जाए आग री कैसो चटक रंग डारो

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर श्रीद्वारिकाधीश में बृहस्पतिवार से होली के रसिया गायन शुरू हो गया। प्रात:काल राजभोग के दर्शन को आए भक्त भी द्वारिकेश रसिया मंडल के होली गायन को सुन आनंदित हो उठे। गायन की इस परंपरा के दौरान ऐसी होरी में लग जाए आग री कैसो चटक रंग डारो, आज होली खेलन महाराज चला बरसाने को आदि रसियाओं के गायन सुनकर भक्त भी ठाकुरजी के आंगन में झूम उठे।
विज्ञापन

श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में होली की शुरूआत बीते दिवस हुई है। होली की इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बृहस्पतिवार से रसिया गायन का आरंभ हुआ। पुष्टिमार्ग संप्रदाय में फागुन मास की प्रतिपदा के दिन ठाकुरजी के राजभोग दर्शन को पहुंचे भक्त होली रसिया सुनकर झूमने लगे। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि रसिया गायन का प्रारंभ प्रात: 10 बजे ब्रज फाग द्वारकेश रसिया मंडल की मौजूदगी में मंदिर के अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद पाठक ने ढप पूजन के साथ किया।
इसके बाद रसिया मंडल के पदाधिकारी चुन्नीलाल, छैल बिहारी और प्रमोद चतुर्वेदी (पोई) का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद अबीर-गुलाल से ढप का पूजन कर रसिया गायन की परंपरा शुरू की गई। पहले दिन सर्वप्रथम रसिया मंडल ने ऐसी होरी में लग जाए आग री कैसो चटक रंग डारो गायन कर शुरूआत की। मीडिया प्रभारी ने बताया यह क्रम प्रतिदिन प्रात: राजभोग के दर्शन में 10 से 11 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें