फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात करोड़ के मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना फरह के रैपुराजाट से कैंटर में सवार हुए बदमाशों ने झांसी के आसपास की मोबाइल लूट का पुलिस ने बुधवार शाम खुलासा कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों से 47 मोबाइल और लूट में प्रयुक्त एक ऑल्टो कार बरामद की है। लूट में शामिल 4 बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि 5 अक्तूबर को सुबह 7 बजे ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित ओप्पो फैक्टरी से करीब 7 करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल बंगलूरू के लिए कैंटर से भेजे गए थे। इस कैंटर को मनीष यादव निवासी गांव मनिकपुर फर्रुखाबाद चला रहा था। जब यह कैंटर फरह थाना क्षेत्र में रैपुराजाट के समीप पहुंचा तो दो बदमाश सवारी बनकर सवार हुए। बबीना टोल पार करके ढाबे पर उतरने के लिए कहकर बैठ गए।
रात दस बजे करीब जब कैंटर ने बबीना टोल प्लाजा पार किया तो बदमाशों ने चालक मनीष यादव को कब्जे में लेकर उसके मुंह को कपड़े से दिया। उसके सिर पर तमंचे की बट से हमला कर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद चालक को बंधक बनाकर मध्य प्रदेश के मानपुर थाना क्षेत्र के गांव सोमरसा जिला श्योपुर में फेंक गए और कैंटर लेकर फरार हो गए। कैंटर में करीब 7 करोड़ रुपये कीमत के 8990 फोन थे। इस मामले में ओप्पो कंपनी के मैनेजर सचिन मानव निवासी प्लॉट नंबर 1, कासना ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशानुसार पुलिस टीम नोएडा की एसटीएफ के साथ घटना का खुलासा करने में जुटी थी। बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल कैंटर लूट में शामिल बदमाश फरह क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चार युवकों को पकड़ लिया, जबकि चार बदमाश फरार हो गए। जब उनसे पूछताछ की गई तो चारों युवकों ने 5 अक्तूबर को मोबाइल से भरे कैंटर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपना नाम रोनी उर्फ रोहित धारीवाल निवासी गांव फतेहपुर थाना बिलासपुर नूंह मेवात, केवल निवासी गांव नैनवाल थाना मानेसर गुरुग्राम, राकेश कुमार यादव निवासी ख्वासपुर थाना फरूखनगर गुरुग्राम एवं गौरव बंसल निवासी अनाज मंडी मैन रोड थाना ताऊडू नूंह मेवात बताया है। जबकि फरार युवकों के नाम सलीम निवासी घुरावली थाना उटावर नूंह मेवात, नदीम उर्फ इस्लाम निवासी सबरस थाना तावडू नूहं मेवात एवं नियाजू उर्फ नियाज निवासी डीगरी थाना तावडू नूंह मेवात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें