फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में नोट उछालकर दोगुना करने वाला चढ़ा हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हवा में नोट उछालकर दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को मसानी चौराहा के पास गोविंदनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर इससे ठगी के लगभग पौने तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपी ने नोएडा और पंजाब में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया और यह फिलहाल मथुरा आया हुआ था।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने मसानी चौराहे स्थित रेलवे फाटक के पास से आबिद पुत्र अहमद हुसैन निवासी पुनहाना तेमा रोड वार्ड नंबर 2 मेवात हरियाणा को गिरफ्तार कर इससे 2 लाख 73 हजार 50 रुपये, एक प्लास्टिक का बना अंगूठा और बड़ी मात्रा में नकली नोटों की गड्डियां बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार नोएडा के सुशील कुमार पार्थी की बेटी से 5 लाख रुपये और उसके भाई के दोस्त मनमोहन सिंह से 6 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी हवा में नोट उछालकर डबल करने के मामले में पीड़ितों को इसकी तलाश थी और वह लगातार इसकी खोजबीन में जुटे थे, जिसके चलते यह मथुरा आ गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि इसने पंजाब के जालंधर से भी एक व्यक्ति को मथुरा अपने जाल में फंसाने के लिए बुलाया था। इससे पहले ही इसकी सूचना पुलिस को मिल गई और डीगगेट चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी ने अपनी टीम के साथ जाल बिछाकर इसे दबोच लिया। पुलिस इस मामले में और छानबीन कर रही है। इसके कब्जे से दो आईडी मिली है, जिनमें इसके अलग-अलग नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें