फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से 400 घरों में छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बे के जमींदारी मोहल्ले में केबल बदले हुए 24 घंटे नहीं बीते थे की बुधवार को 400 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे कस्बे के 400 घरों में अंधेरा छा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है की ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही बदला जाएगा तभी आपूर्ति बहाल हो पाएगी।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला जमींदारी में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित है। जिसमें करीब छह मोहल्लों में 400 कनेक्शन है। सोमवार को ही फाइबर केबल जल गई थी जो कि 24 घंटे बाद विभाग द्वारा बदली गई थी। इसको बदले हुए 24 घंटे नहीं बीते थे कि ट्रांसफार्मर जल गया। बिजली न आने से इन घरों में पेयजल आपूर्ति समेत घरों की सप्लाई ठप है लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता जयवीर सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों को ट्रांसफार्मर जलने की सूचना दे दी गई है, ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने पर बदल दिया जाएगा और आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें