फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मंडी सचिव पर विभागीय कार्रवाई के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विकास कार्यों एवं 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम मनोज कुमार ने कड़े तेवर दिखाए। कार्य में लापरवाही बरतने पर मंडी सचिव गौरव सिंह पर विभागीय कार्रवाई के लिए सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह को आदेश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कराए गए कार्यों की समिति बनाकर जांच कराने को कहा।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि सभी स्कूलों में शुद्ध पेयजल, शौचालय, बिजली व हर घर नल योजना के तहत जिले के सभी विद्यालयों में पेयजल कनेक्शन होना अनिवार्य है। जिले में 137 विद्यालयों में मानक के अनुसार शिक्षक और अन्य सुविधाएं हैं जबकि 37 विद्यालय ऐसे हैं जिनमें एक शिक्षक अधिक है। इन शिक्षकों को कम शिक्षक वाले विद्यालयों में तैनात किया जाए। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान सीवीओ को शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
कृृषि विभाग की समीक्षा में डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सुरक्षा बीमा योजना व फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने के लिए सभी किसानों को जागरूक किया जाए। बैठक में सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडे, परियोजना निदेशक चित्रसेन सिंह, डीपीआरओ संतोष कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें