महोबा। अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने क्षेत्र का भ्रमण कर पीआरवी वाहनों के निर्धारित प्वाइंट चेक किए। इस दौरान पीआरवी 1261 के कमांडर व सब कमांडर को आवश्यक निर्देश दिए गए।
सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने कोतवाली पुलिस के साथ शहर का भ्रमण कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 135 वाहनों के ई-चालान किए गए। मास्क न लगाने और कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वाले नौ लोगों से 3,300 रुपये जुर्माना वसूला गया। (संवाद)