फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाआरती में शंखध्वनि के बीच गूंजे मातारानी के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें शंखध्वनि के बीच मातारानी के जयकारे गूंजते रहे। महाआरती के बाद लोगों ने नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शिशु विद्यामंदिर चरखारी में आयोजित महाआरती में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज के समय में मानवता कराह रही है। ऐसी विषम परिस्थिति में मां की साधना ही एक मात्र सहारा है। संगठन के कार्यकर्ता स्वयं नशा व मांसाहार मुक्त रहते हुए समाज को नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। चरखारी तहसील अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि हमें अनीति, अन्याय, अधर्म के खिलाफ आवाज उठाना है। उन्होंने साधना क्रियाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर अखिलेश शिवहरे, बलराज सिंह, पप्पू चौहान, छोटे सिंह, रंगपाल, लखनलाल, बाबू, मंगल, ममता, पूजा, रेखा आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें