दौड़ में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।
- फोटो : MAHOBA
अजनर (महोबा)। जैतपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सलैयामाफ में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मनीषा और बालक वर्ग में सूरज ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को शील्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकिशोर मिश्रा ने कराया। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में नगारा डांग की मनीषा विजेता रहीं जबकि सलैयामाफ की अंजलि को दूसरा स्थान मिला। बालक वर्ग में सूरज पहले व प्रिंस राजपूत दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में नगाराडांग की पूजा अव्वल रहीं, जबकि रश्मि को दूसरा स्थान मिला। बालक वर्ग में कन्हैया पहले व बृजेश दूसरे स्थान पर रहे।
बालक वर्ग की कबड्डी में इंद्रहटा और बालिका वर्ग में नगाराडां की टीम विजेता रही। बालक व बालिका वर्ग खो-खो में नगाराडांग की टीमों ने जीत दर्ज की।
इस मौके पर विनोद पाठक, अजय द्विवेदी, अरविंद सक्सेना, अवधेश खरे, प्रीति खरे, अनिल राजपूत, विनीत तिवारी, गिरधारी पटेल, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक विनोद, जितेंद्र राजपूत मौजूद रहीं।