छात्र-छात्राओं को जैविक खाद के फायदे बताते वैज्ञानिक।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कृषि एवं पर्यावरण अभियान को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। शुक्रवार को हरवंश राठौर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे। इस दौरान वैज्ञानिकों ने कृषि एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में केंद्र प्रभारी व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बच्चों को कृषि में जैविक खाद के उपयोग के लाभ बताकर पर्यावरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों ने पूछा कि किस प्रकार कृषि विषयक उपाधि लेकर रोजगार के लिए संभावनाएं खोज सकते हैं। केंद्र के वैज्ञानिकों ने बच्चों को कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण कराकर गृह वाटिका इकाई, पशुपालन इकाई, जैविक खाद, कृषि उपकरण समेत विभिन्न फसलों को तैयार करने की जानकारी दी।
इस मौके पर वैज्ञानिक डॉ. अमृता सिंह, डॉ. बृजेश पांडे, डॉ. गौरव, प्रबंधक दिलीप कुमार राठौर, शिक्षिका पूनम राठौर के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।