फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्द्रिका प्रसाद अध्यक्ष, प्रदीप बने महामंत्री

विज्ञापन
नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। बार एसोसिएशन चरखारी का चुनाव बार भवन में संपन्न हुआ। चंद्रिका प्रसाद अध्यक्ष और प्रदीप महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होकर दोपहर तीन बजे समाप्त हुआ। एल्डर कमेटी के चेयरमैन नाथूराम यादव की अध्यक्षता में निर्वाचन अधिकारी भास्कर तिवारी, मो. यूनुस एवं मनोज पाठक की देखरेख में संपन्न हुआ। कुल 76 में से 74 मत पड़े। चुनाव में अध्यक्ष पद पर चंद्रिका प्रसाद को 57 और राम प्रकाश तिवारी को 17 मत मिले। शेष अन्य पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष में स्वतंत्र सक्सेना, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविंद यादव, उज्जवल पाल, अभय खरे रहे। महामंत्री पद पर प्रदीप खरे, कोषाध्यक्ष वीर सिंह चौहान, संयुक्त मंत्री कपिल उदैनिया, राम औतार सिंह, विनोद प्रजापति चुने गए हैं। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष नाथूराम ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें