फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हित के लिए और प्रयास जरूरी: पुष्पेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। हमीरपुर-महोबा डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 59 वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक शुकवार को हुई। मुख्य अतिथि सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने बैंक के निरंतर लाभ के लिए हो रहे प्रयासों की सराहना की। कहा कि किसानों के हित और उन्नति के लिए और प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन

सहकारी बैंक चेयरमैन चक्रपाणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में वार्षिक अधिवेशन हुआ। मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमिय कृष्ण त्रिपाठी ने बैकों के वार्षिक आय-व्यय की जानकारी दी। उन्होंने कारोबार को दस करोड़ के लाभांश में बताया। चल रही योजनाओं की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक राकेश गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने भी अधिवेशन सभा को संबोधित किया। चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजपा हमीरपुर ब्रजकिशोर गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश यादव, डॉ. कमलेश सक्सेना सहित दोनों जिले के बैंक डायरेक्टर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन किशन व्यास ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें