फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की हत्या के मामले में फरार सभी पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने ममेरे भाई समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना श्रीनगर के बरा गांव में दो दिन पहले छात्र की हत्या कर शव गड्ढे में फेंकने के मामले में फरार चल रहे थे। आरोपियों ने छात्र की गला दबाकर हत्या का जुर्म स्वीकार किया। बताया कि पहले सभी ने शराब पी। विवाद होने पर गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोतवाली चरखारी के गोरखा गांव निवासी स्वामीदीन अहिरवार का पुत्र सुनील कुमार (21) प्रयागराज में रहकर इंटरमीडिएट की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। रक्षाबंधन पर्व में वह घर आया था। 23 अगस्त को सुनील अपनी मां प्रकाशरानी को मामा के घर मझलवारा गांव छोड़ने के बाद ममेरे भाई रमेश के साथ रिश्ते के जीजा के यहां बरा गांव आ गया था। रात में ममेरे भाई व अन्य लोगों के साथ पार्टी के दौरान सभी ने जमकर शराब पी। विवाद होने पर सुनील की हत्या कर शव कारकदेव स्थान के समीप गड्ढे में फेंक दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या व एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की थी। पिता ने 50 हजार की नगदी व मोबाइल छीन लेने का भी आरोप लगाया था।
थानाध्यक्ष श्रीनगर अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एसआई राजेंद्र प्रकाश, कांस्टेबल परशुराम, निशांत कुमार, तेज सिंह आदि ने गुरुवार को हत्या के मामले में फरार चल रहे मृतक के ममेरे भाई रमेश, नंदकिशोर, प्रमोद, लाखन यादव व लल्लू अहिरवार को सलारपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें