फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को महोबा से किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पंजाब पुलिस ने शहर कोतवाली पुलिस के सहयोग से महोबा के सुभाषनगर से प्रेमी-प्रेमिका को ढृंढा। प्रेमी जोड़ा कई दिन से एक मकान में रह रहा था। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पंजाब ले गई।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस गुरुवार को महोबा आई और शहर कोतवाली पहुंचकर पूरा मामला बताया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से प्रेमी-प्रेमिका सुभाषनगर स्थित एक मकान में मिले। बताया जा रहा है कि एक नाबालिग किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने फरीदकोट पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी युवक प्रेम-प्रसंग के चलते किशोरी को अपने साथ लाया है।
पंजाब से आई पुलिस टीम में शामिल एसआई सुरेंद्रजीत सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की का परिवार पूजा-पाठ के लिए मथुरा वृंदावन जाता था। जहां छतरपुर निवासी युवक आश्रम में रहता था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ गई। परिजनों के तैयार न होने पर किशोरी ट्रेन से मथुरा आ गई और युवक के साथ महोबा चली आई। जहां से दोनों को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें