महोबा। अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी ने टीम गठित की है। जो सुबह 7 से 11 बजे तक विभिन्न बैरियरों में चेकिंग करेंगी।
उप खनिजों के अवैध परिवहन एवं बिना रायल्टी के वाहनों का संचालन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए टीम गठित की है। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समय पर कानपुर एवं बांदा रोड पर स्थापित बैरियर का निरंतर भ्रमण करते रहें। जिससे किसी भी दशा में बिना रायल्टी वाले वाहन न निकल पाएं।
यदि कोई वाहन एनआर पाया जाता है तो तत्काल उसके विरुद्ध कार्रवाई करें। सुबह 7 से 9 बजे तक एसडीएम सौरभ पांडेय, 9 से दोपहर 12 बजे तक एसडीएम श्वेता पांडेय, 12 से 3 बजे तक एसडीएम राकेश कुमार, 3 से 6 बजे तक एसडीएम रमेश कुमार, 6 से 8 बजे तक एसडीएम मो. अवेश, रात 8 से 11 बजे तक नायब तहसीलदार धनराज कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।