महोबा। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेली समाज चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर खून से खत लिखकर प्रधानमंत्री को भेजेगा। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर झांसी में खून से खत लिखने का कार्यक्रम है। क्योंकि आजाद ने वहां अपने संघर्ष के कई वर्ष वहां गुजारे थे। उनकी समाधि भी झांसी में बनी है।
खून से खत लिखो अभियान में बुंदेली समाज, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा आदि संगठन के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम सभी संगठनों के संयुक्त बैनर तले 25 जुलाई को बुंदेलखंड महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। समाज पहले भी कई बार खून से खत लिख चुका है। (संवाद)