फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने के विवाद में चले कुल्हाड़ी व लाठी-डंडें, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के बेरी गांव में खेत की मेड़ पर लगा पेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों में कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे चल गए। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बेरी गांव निवासी गंगाचरण चाचा शंकरलाल (40) के साथ खेत के किनारे लगे पेड़ की डाल काट रहा था। पड़ोस का खेत मालिक रतन साथियों के साथ वहां पहुंच गया और विरोध करने लगा। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चल गईं। सिर में कुल्हाड़ी लगने से शंकरलाल घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष के रतन को भी चोटें आईं। दोनों को सीएचसी जैतपुर भेजा गया। शंकरलाल को जिला फिर झांसी रेफर कर दिया गया। शंकरलाल के भतीजे गंगाचरण ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है कि पेड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें