पैथालॉजी में सैंपल लेता स्वास्थ्य क र्मी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में रीजेंट केमिकल के उपलब्धता होने पर गुरुवार को फिर से जांचें शुरू हो गईं। इससे मरीजों ने राहत की सांस ली।
गौरतलब है कि दो दिन से रीजेंट केमिकल न होने से जिला अस्पताल में लीवर, शुगर समेत सभी प्रमुख जांचें बंद थीं। मरीज प्राइवेट लैब में जांच करा रहे थे। इस समस्या पर अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। खबर प्रकाशित
होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार को आनन-फानन में महिला जिला अस्पताल से रीजेंट की व्यवस्था कर जांचें शुरू करा दीं। पैथोलॉजी लैब के प्रभारी संजय पाल ने बताया कि रीजेंट केमिकल की उपलब्धता हो गई जिससे सभी जांचें शुरू कर दी गईं हैं।