महोबा। अलग-अलग स्थानों पर करंट की चपेट में आने से तीन महिलाएं झुलस गई। शहर के मोहल्ला पिटाकपुरा निवासी रजनी (36) घर पर साफ-सफाई कर रही थी। तभी पंखा बंद करते समय स्विच छूते ही करंट की चपेट में आ गई।
परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह जिले की सीमा से सटे जनपद छतरपुर के प्रकाश बम्हौरी गांव निवासी सीमा (28) व कोतवाली चरखारी के बगरौन गांव निवासी राधा (26) करंट की चपेट में आकर झुलस गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)