महोबा। अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने जहर खाकर जान देनेेेे की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
कस्बा खरेला के चंदौली गांव निवासी भरत (27) ट्रैक्टर लेकर चित्रकूट कामतानाथ दर्शन के लिए जा रहा था। जिस पर उसके पिता गोपाल ने अकेले होने पर बस में किराए देकर दर्शन करने के लिए जाने को कहा। इसी बात से नाराज होकर उसने कमरे में जाकर जहर खा लिया।
जानकारी पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। इसी तरह कोतवाली कुलपहाड़ के मोहल्ला राजावार्ड निवासी बृजेंद्र (24) ने घर पर किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। (संवाद)