महोबा। निर्वाचन आयोग द्वारा यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान से कड़ाके की ठंड में सियासी पारा गर्म हो गया है। जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग चुनाव कराने की तैयारी कर ली हैं। वहीं बची तैयारियों को तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। वहीं सभी दलों में दावेदारों की लंबी लिस्ट से पार्टियां प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही है। सभी पार्टियां जिताऊ प्रत्याशी उतारने के लिए मंथन कर रही है। सप्ताह भर प्रत्याशियों के ऐलान किया जा सकता है। महोबा में 20 फरवरी को मतदान है। 25 जनवरी को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होनी है।
दो टिकट पर 26 से अधिक दावेदार
-बीजेपी जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि दोनों विधान सभा में 26 से अधिक लोग भाजपा से टिकट मांग रहे हैं। जिसमें चरखारी से 14 और महोबा से 12 लोग टिकट मांग रहे है। पार्टी फेज के अनुसार प्रत्याशियों को घोषित कर रही है। जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
15 के बाद घोषित होंगे प्रत्याशी
-सपा जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव का कहना है कि समाजवादी पार्टी में टिकट मांग दावेदारों की लिस्ट लंबी है। दोनों विधान सभा में 21 से ज्यादा दावेदार टिकट मांग रहे हैं। जिसमें महोबा विधान सभा से सात और चरखारी से 14 लोग टिक मांग रहे हैं। टिकट को लेकर आलाकमान पर मंथन चल रहा है। 15 के बाद प्रत्याशियों की घोषण होगी।
40 फीसदी महिलाओं को देंगे टिकट
कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी का कहना है कि टिकट मांगने वाले दावेदारों की स्क्रीनिंग चल रही है। 15 जनवरी के बाद दावेदारों की घोषणा की उम्मीद है। महोबा विधान सभा से तीन और चरखारी से 14 दावेदारों टिकट मांगा है। पार्टी 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देगी।
---
जनता से लिया जा रहा फीडबैक
बसपा जिलाध्यक्ष गंगादीन अहिरवार ने बताया कि प्रत्याशियों के चयन को लेकर जनता से फीडबैक लिया जा रहा है। 20 जनवरी तक दोनों विधान सभा में प्रत्याशियों के घोषणा की संभावना है। महोबा विधान सभा से 09 और चरखारी से 13 दावेदारों ने टिकट मांगा है।
----------------------------------
चरखारी से घोषित हो चुका है उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश पटेरिया का कहना है कि पार्टी ने चरखारी विधान सभा प्रेम नारायण राजपूत को प्रत्याशी बनाया है। वहीं जल्द ही महोबा विधान सभा से जुझारू प्रत्याशी को मैदान में पार्टी उतारेगी।जिसके लिए चयन की प्रकिया चल रही है।
बदले समीकरणों ने बढ़ाई मुसीबत
विधान सभा चुनाव 2017 केे मुकाबले इस बार समीकरण बदल गए हैं। जिससे सभी पार्टियां स्थानीय मुद्दों को लेकर भुना रही हैं। सत्ताधारी पार्टी अपने द्वारा कराए विकास कार्यों के दम पर चुनाव मैदान में हैं। जिले में स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, अन्ना गोवंश बड़े मुद्दे हैं।
-----------------------------------------
कुल विधान सभा क्षेत्रों की संख्या -02
मतदान केंद्रों की कुल संख्या- 491
मतदेय स्थलों की कुल संख्या -787
--------------------------------------
महोबा विधानसभा
कुल मतदाता- 315399
पुरुष- 171465
महिला -143925
अन्य- 09
जेंडर रेसियो- 839
×....................................................
विधानसभा चरखारी
कुल मतदाता -345658
पुरुष- 185184
महिला -160457
अन्य- 17
जेंडर रेसियो-866
.....................................
कुल सर्विस मतदाताओं की संख्या- 309
कुल दिव्यांग मतदाताओं की संख्या -5827
80 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या-10753
कुल सेक्टर मजिस्ट्रेट- 75
कुल जोनल मजिस्ट्रेट- 11
वेब कास्टिंग के मतदेय स्थल- 414
उड़नदस्ता टीम- 06
स्टैटिक सर्विलांस टीम- 06
वीडियो निगरानी टीम- 04
वीडियो अवलोकन टीम- 02
पेड न्यूज निगरानी टीम -01