फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे की शिकायत से बौखलाए दबंग, प्रधान पर हमले का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। चरखारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत पहरेथा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत करना ग्राम प्रधान को महंगा पड़ गया। नाराज कब्जाधारकों ने ब्लॉक जा रहे प्रधान की गाड़ी रोक ली और डराया। किसी तरह बचकर निकले प्रधान ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

अरविंद कुमार अहिरवार ने पुलिस को बताया कि वे शुक्रवार को ब्लॉक जा रहे थे। इसी दौरान दबंगों ने उनकी गाड़ी रोकी और डराया। उन्होंने भाग कर जान बचाई। प्रधान ने बताया कि 16 अक्तूबर को ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की गई थी। इसी खुन्नस में दबंगों ने यह हरकत की। पीड़ित ग्राम प्रधान ने घटना की तहरीर सीओ चरखारी उमेशचंद्र को दी है। खाना प्रभारी खरेला उमेशचंद्र कुशवाहा का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें