फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्रों में लटक रहा ताला, खाद के लिए भटक रहे किसान

विज्ञापन
साधन सहकारी समिति देवगनपुरा बंद होने पर केंद्र में खड़े किसान। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। जिले में खाद की संकट गहराता जा रहा है। जिससे किसान फसलों की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

पनवाड़ी ब्लाक के भरवारा साधन सहकारी समिति इस वर्ष खोली ही नही गई। समिति में एक दर्जन से ज्यादा गांवो ंके लोग परेशान घूम रहे है। जिससे किसान कुलपहाड़, बेलाताल, पनवाड़ी में चक्कर लगा रहे है। बाजार में ऊंचे दाम में खाद लेने को तैयार है। भरवारा समिति में रिछा, विजयपुर, अंडवारा, बोरा, सतारी, चारुआ, चुरारी, महुआ, पठारी आदि किसान शिवकुमार, करन, कौशल,कल्लू,राकेश,वीरेंद्र,बालेन्द्र, ने प्रशासन पर आरोप लगाया के किसान दर दर भटक रहा कोई सुने वाला नही है। वहीं साधन सहकारी समिति देवगनपुरा में तीन दिनों से किसान परेशान घूम रहे हैं। किसानों का कहना है कि केन्द्रों पर ताला लटका है। चुपके से केंद्रों को खोलकर चुनिंदा लोगों को खाद दी जा रही हैं। किसान अरविंद, प्रेमचंद सरगपुरा, अर्जुन नकरा, शिवप्रसाद, राजाराम नटर्रा , बुजुर्ग अर्जुन ने बताया कि दो दिन सुबह आ जाते हैं लेकिन केंद्र ही नहीं खुलता है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें