महोबा। कीरत सागर तट पर चल रहे बुंदेलखंड शौर्य उत्सव के तीसरे दिन कलाकारों ने भक्ति गीतों से समां बांध दिया। राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां और फूलों की होली से माहौल बृजमय हो गया।
रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर चल रहे नौ दिवसीय बुंदेलखंड शौर्य उत्सव के तीसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी विनोद पुरवार, राधेलाल गुप्ता, भागीरथ नगायच व तेजा शिवहरे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद लखनऊ से आए अंकुर एंड नटराज ग्रुप के कलाकारों ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आज राधा को श्याम याद आ गया, दिल को कोई काम याद आ गया, तेरी-मेरी कट्टी हो जाएगी जैसे गीतों पर कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद फूलों की होली खेली गई। 26 जून को समापन के मौके पर बॉलीवुड सिंगर अल्ताफ राजा प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर धीरेंद्र कबीर, शिवकुमार सोनी, मयंक तिवारी, ज्योति चतुर्वेदी, डॉ. विभा पुरवार, सुनील नाहर, वियोगी शाश्वत मौजूद रहे।