फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा कुर्सी पर नहीं बैठी तो एसओ ही फर्श पर बैठे

विज्ञापन
फर्श पर बैठकर वृद्घा की शिकायत सुनतें थानाध्यक्ष। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। मकान पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंची वृद्धा से थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी ने कुर्सी पर बैठने के लिए कहा। वृद्धा के मना करने पर वह भी जमीन पर बैठ गए और शिकायत सुनीं। वृद्धा को नंगे पैर देखकर थानाध्यक्ष ने नई चप्पल मंगवाकर पहनाई और समस्या के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

अतरारमाफ गांव निवासी भागवती भूमि संबंधी मामला लेकर थाने पहुंची। थानाध्यक्ष ने वृद्धा से कुर्सी पर बैठने के लिए कहा। कई बार कहने के बाद भी वह कुर्सी पर बैठने को तैयार नहीं हुई। इस पर थानाध्यक्ष भी थाने के बरामदे की फर्श पर भागवती के पास बैठ गए और शिकायत सुनी। भागवती ने बताया कि पड़ोसी उसके मकान पर कब्जा कर रहा है। विरोध करने पर धमकी देता है। इससे वह परेशान है।
बातचीत के दौरान थानाध्यक्ष की नजर भागवती के नंगे पैरों पर पड़ गई तो उन्होंने तत्काल बाजार से स्लीपर मंगाकर खुद अपने हाथों से पहनाई। आश्वासन दिया कि वह खुद गांव आकर मामले की जांच करेंगे। थानाध्यक्ष का कहना है कि वृद्धा को पड़ोसी परेशान कर रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तीखी धूप व उमस के बीच वृद्धा को नंगे पैर देखकर उन्होंने चप्पल मंगाकर पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें