श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ग्राम मवई में चेकिंग अभियान के दौरान एलटी लाइन से कटिया डालकर चार लोग बिजली चोरी करते मिले। विभाग के एसडीओ ने चार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा थाना श्रीनगर में दर्ज कराया है। चेकिंग अभियान से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।
विद्युत विभाग के एसडीएम पुनीत शर्मा व जेई एमपी सिंह ने कर्मचारी मिथुन, मनीष गुप्ता, अनवर अली के साथ ग्राम मवई में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उपभोक्ताओं के बिजली बिल व मीटर चेक किए गए। चेकिंग के दौरान चार लोग एलटी लाइन से कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। जिस पर एसडीओ ने लक्ष्मण सिंह पुत्र बहादुर, रामेश्वर पुत्र प्यारेलाल, ख्याली पुत्र गौरीशंकर व बैजनाथ पाल के खिलाफ थाना श्रीनगर में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो