महोबा। कोतवाली चरखारी के एक गांव में युवक ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। नरेड़ी गांव निवासी अवधेश यादव (21) की घर पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
जिससे नाराज होकर युवक ने अपने कमरे में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात परिजनों को बताई। तब आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। (संवाद)