मंगरौलकलां चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनते मंडलायुक्त।
- फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़/बेलाताल। दो दिवसीय जिला भ्रमण पर आए मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को मंगरौलकलां व मुढ़ारी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मंगरौलकलां में विकास कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर ग्राम पंचायत सचिव निजाम अली से नारागी जताई।
बुधवार को मंगरौलकलां में रात्रि विश्राम के बाद मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा कर बुजुर्गों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। केक काटकर जन्मदिन मनाने के बाद उन्होंने एक वृद्घा को बैटरी चलित ट्राई साइकिल भेंट की। इसके बाद कुलपहाड़ तहसील की मुढ़ारी गांव में मंडलायुक्त ने चौपाल लगाई। मंडलायुक्त ने विधानसभा चुनाव के दौरान बेहतर कार्य करने वाले पंचायत सहायक किरण राजपूत, दीपिका, भोजराज, पवन, रमेश, मानसिंह को सम्मानित किया। बाद में मंडलायुक्त ने पौधरोपण किया। इस दौरान डीएम मनोज कुमार, सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह, एसडीएम पीयूष जायस, डूडा प्रभारी स्वेता पांडेय, तहसीलदार संजीव राय, बीडीओ गौरव पांडेय मौजूद रहे।