फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर गुस्सा

विज्ञापन
घटनास्थल पर जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी के राठ रोड स्थित नेहरू मार्ग मेला मैदान में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बुधवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। इससे लोगों में गुस्सा है। गुरुवार की सुबह बसपा कार्यकर्ता व अनुयायियों ने विरोध जताते हुए सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर मिले आधार के आधार पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नेहरू मार्ग मेला मैदान के समीप स्थापित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को लोगों ने क्षतिग्रस्त देखा तो कड़ी नाराजगी जताई। बसपा जिलाध्यक्ष गंगादीन, जगदीश अहिरवार, हरी सिंह, रामस्वरूप, पप्पू, रमेश अहिरवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। बताया कि लोहे के रॉड या अन्य वजनी वस्तु से प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई है। सीओ कुलपहाड़ उमेश चंद्र, थानाध्यक्ष शिवआसरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जल्द खुलासे का भरोसा दिया। बसपा जिलाध्यक्ष ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शीघ्र गिरफ्तार किए जाने और दूसरी प्रतिमा लगवाने की मांग की। पुलिस ने आरोपी गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें