फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम बदलकर छात्रा से प्रेम, फिर धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। नाम बदलकर छात्रा से प्रेम और बाद में धर्म उजागर होने पर धमकी देने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने छेड़खानी, धमकी, एससीएसटी एक्ट व उत्तरप्रदेश विधि विरुद्घ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय इंटर कॉलेज की छात्रा से एक माह पूर्व कस्बा थाई निवासी इशाक अली ने अपना नाम राज बताकर दोस्ती की। उसका मोबाइल नंबर ले लिया। 15 दिन पहले छात्रा को जानकारी हुई कि बात करने वाला युवक राज नहीं बल्कि इशाक है तो उसने नंबर ब्लॉक कर बात करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी कॉलेज व कोचिंग जाने के दौरान लगातार छात्रा को परेशान करता रहा और छेड़छाड़ की। धमकी दी कि किसी से कुछ बताया तो जिंदगी बर्बाद कर दूंगा परिजनों को भी मार दूंगा। शुक्रवार की शाम कोचिंग से लौटते समय आरोपी ने छात्रा का पीछा करते हुए घर में घुसकर छेड़खानी व दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने परिजन व पड़ोसी एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना पर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। देर रात छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी इशाक अली के खिलाफ कार्रवाई की है।
अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम का कहना है कि मामले में पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की विवेचना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें