फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता को लेने चार घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस, परिजनों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शासन द्वारा गर्भवती व प्रसूताओं को चिकित्सालय तक एंबुलेंस से लाने व घर तक पहुंचाने के निर्देश हैं। सोमवार को महिला जिला अस्पताल में प्रसूता की अस्पताल से छुट्टी हो जाने के बाद चार घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई तो परिजनों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

बीते दिनों मवई खुर्द निवासी गर्भवती महिला पूजा को प्रसव के लिए महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को जच्चा-बच्चा की सुबह करीब 11 बजे छु्ट्टी कर दी गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में मौजूद कर्मियों की मदद से एंबुलेंस के लिए काल किया। तीन बजे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। एंबुलेंस क र्मी रवि ने बताया कि महिला के एंबुलेंस बुलाई गई थी, लेकिन दूसरे मरीज के लिए अलाट हो गई जिससे विलंब हुआ। वहीं महिला जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुल्लेरे ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें