फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी करने पर कबरई की दुकान निलंबित

विज्ञापन
28 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित खबर। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। खाद की कालाबाजारी करने पर कस्बा कबरई की कुशवाहा बीज भंडार की दुकान पर निलंबन की कार्रवाई की है। कालाबाजारी की खबर को अमर उजाला ने 28 अक्तूबर के अंक में समितियों में खाद नहीं, दुकानों में कालाबाजारी शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

जिले में खाद की समस्या को लेकर रोजाना हंगामा हो रहा है। लेकिन कस्बा कबरई में आस-पास के गांवों से जुड़े किसान महंगी खाद खरीदने को मजबूर हैं। कस्बा कबरई के कुशवाहा बीज भंडार में 1200 रुपये में मिलने वाली खाद को किसान 1400 रुपये में बेचने की किसानों ने शिकायत की थी। जिसको लेकर कुशवाहा बीज भंडार के संचालक रामस्वरूप कुशवाहा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, जिसका वह जवाब नहीं दे सके। जिला कृषि अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि अधिक रेट खाद बिक्री पर दुकान को निलंबित कर दिया गया है। जांच के दौरान अग्रिम आदेशों तक क्रय विक्रय बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें