फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के बैहारी गांव में फसल की कटाई कर रहे किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बैहारी गांव निवासी रामकिशुन राजपूत (55) मंगलवार को खेत में फसल की कटाई कर रहा था। तभी दिन में लगभग 11 बजे बरसात शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से किसान अचेत होकर गिर गया। आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने परिजनों को सूचना दी, लेकिन तब तक किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही तहसीलदार परशुराम पटेल, रिवई चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार, ग्राम प्रधान बृजगोपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक की पत्नी लक्ष्मी व छोटे पुत्र शशिकांत का रो-रोकर बुरा हाल है जबकि किसान का बड़ा पुत्र उमाकांत दिल्ली में मजदूरी करने गया है। जिसे घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें