फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

93 पीएम आवास अधूरे मिलने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. हरिचरण ने सोमवार को जैतपुर ब्लॉक कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास व मनरेगा कार्यों की समीक्षा की। 93 आवास अधूरे पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। लापरवाह अधिकारियों को एक सप्ताह में सुधार की चेतावनी दी। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि यदि कार्य समय पर पूर्ण नहीं किए जाते तो कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जैतपुर ब्लॉक कार्यालय में समीक्षा के दौरान 93 प्रधानमंत्री आवास अधूरे पाए गए। सीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी अनस मतीन, कंजन सिंह, अर्चना गुप्ता व चंद्रभान वर्मा को एक सप्ताह के अंदर आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मनरेगा के तहत मांग के अनुसार कम श्रमिकों को काम दिए जाने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार को फटकार लगाई। कहा कि श्रमिकों को शत-प्रतिशत कार्य दिया जाए। भदरवारा, मगरिया, बिहार, महेवा, पुरवा पनवाड़ी, सगुनियामाफ समेत ग्राम पंचायतों के कार्यों की प्रगति शून्य मिली।
सीडीओ ने अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व खंड विकास अधिकारी राहुल पांडेय को निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों में तत्काल कार्य प्रारंभ कराए जाएं। ब्लॉक में 796 मनरेगा ट्रांजेक्शन रिजेक्ट हुए हैं। जिनके खाते सही कर उनकी मजदूरी की राशि शीघ्र दी जाए। 2,800 श्रमिकों के सापेक्ष 201 श्रमिकों को ही 100 दिन काम दिए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। बताया कि 398 कार्यों के लिए 75 से 100 प्रतिशत तक भुगतान किए गए हैं लेकिन कार्य अधूरे हैं। जिन्हें शीघ्र पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें