फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी के साथ व्यंजनों का उठाया लुत्फ

Sun, 07 Jan 2024 08:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। वैदिक गुरुकुल इंटरमीडिएट काॅलेज बड़हरामीर में रविवार को विद्यालय के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने 48 प्रोजेक्ट बनाए। बच्चों द्वारा वनस्पति वाटिका, औषधि वाटिका, विज्ञान का मॉडल प्रतिरूप, विज्ञान उपकरण, विज्ञान नृत्य, विज्ञान गायन एवं भोज्य पदार्थ से संबंधित स्टाल लगाकर छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के डाॅ.. प्रभात अग्रवाल (मानसिक रोग) विशेषज्ञ मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ने कहा कि छात्रों के भीतर बहुत सारी जिज्ञासाएं हैं। उन्हें अवसर व संसाधन मिले तो बहुत कुछ कर दिखा सकते हैं। उन्होंने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सौरभ तिवारी (बाल विकास परियोजना अधिकारी) गोरखपुर ने कहा कि कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। थोड़ी संजीदगी के साथ उचित मार्गदर्शन मिला तो वे इतिहास रचने की क्षमता रखते हैं। निर्णायक मंडल में राघवेंद्र त्रिपाठी, अरविंद आर्य, निरंकार सिंह रहे। कार्यक्रम का संयोजन विज्ञान के शिक्षक अजय ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिधरण सिंह, अध्यापक पवन पांडेय, अजय पांडेय, योगेन्द्र यादव, बृजेश, दीपक, सुशील, रंजीत, गोविंद गुप्ता, अंकित तिवारी, अर्चना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें