फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा : हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम बी टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद खेल स्पर्धा : हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम बी टीम बनी विजेता
विज्ञापन

महराजगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम बी की टीम ने स्टेडियम ए की टीम को 2-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
आयोजन समिति के सदस्य सीजे थामस ने बताया कि स्टेडियम बी के हॉकी खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाए रखा। खेल प्रारंभ होने के बाद चौथे मिनट में ही बी टीम के खिलाड़ियों ने पहला गोल मारकर 1-0 की बढ़त बना ली। स्टेडियम ए टीम के खिलाड़ियों ने काफी प्रयास किया मगर कोई गोल नहीं कर सके। मैच समाप्त होने से पूर्व ही बी टीम के खिलाड़ियों ने एक और गोल मारकर 2-0 से प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन

कुश्ती बालिका वर्ग में 60 किलो भार वर्ग में अंजू पाल धनगर ने पहला तथा दीपा ने दूसरा, 70 किलो भार वर्ग में अन्नू पाल धनगर ने पहला व पल्लवी वर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग कुश्ती में 55 किलो भार वर्ग में प्रदीप यादव ने पहला व बालकेश ने दूसरा, 70 किलो भार वर्ग में संतोष कुमार ने पहला व बृजेश यादव ने दूसरा, 75 किलो भार वर्ग में विजय यादव ने पहला व रविचंद्र यादव ने दूसरा तथा 80 किलो भार वर्ग में नीतीश यादव ने पहला व श्यामकरन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, अजीत कुमार, सत्येंद्र वर्मा, अरशे आजम, श्यामकरन यादव, विवेक सिंह, विवेक कुशवाहा, आदर्श मिश्रा, बलराम यादव, पूनम पासवान, अनिरुद्ध निराला, शेषनाथ यादव, रिजवान अहमद, अजीत पहलवान आदि मौजूद रहे।
यूनिटी को हरा वाईएसी सेमीफाइनल में
महराजगंज। जिला स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में वाईएसी क्रिकेट क्लब की टीम ने यूनिटी को 15 रन से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
एमसीए के सचिव विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि वाईएसी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 59 रन बनाए। वाईएसी की तरफ से शुभम ने 23 व शक्ति ने 14 रन बनाए। यूनिटी की तरफ से अरमान, बृजेंद्र व टिंकू ने क्रमश: एक-एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी यूनिटी क्रिकेट क्लब की टीम ने संजय सिंह के 16, रवि के 10 रनों की बदौलत आठ ओवर में सिर्फ 44 रन ही बना सकी। वाईएसी की तरफ से अमित व यासिन कुरैशी ने दो-दो तथा शक्ति ने एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार ने क्रिकेट खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कहा कि मानसिक व शारीरिक रुप से स्वस्थ रहने के लिए खेल अत्यंत आवश्यक है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की दिशा में यह आयोजन बेहतर मंच है। इस दौरान एसपी प्रदीप गुप्ता, सीओ अजय सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक रवि राय, राजीव द्विवेदी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, सद्दाम हुसैन, अतुल मणि त्रिपाठी, रितेश सिंह, आदर्श चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें