फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक और युवकों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल मालिक और युवकों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट
विज्ञापन

नौतनवां। स्थानीय कस्बे के नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर घनश्याम नगर वार्ड स्थित होटल में बृहस्पतिवार की शाम करीब 7:30 बजे किसी बात पर होटल मालिक एवं कुछ युवकों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। इसमें होटल मालिक अनूप पांडेय को चोटें आईं। वहीं युवकों की कार का शीशा भी टूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक मौके से फरार हो गए। अनूप पांडेय ने बताया कि तीन युवकों को होटल में शराब का सेवन करने से मना करने पर कहासुनी होने लगी। इस बीच किसी ने उक्त युवकों की कार का पिछला शीशा भी तोड़ दिया। चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें