फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के साथ नेपाल में तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोने के साथ नेपाल में तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल पुलिस ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जांच के दौरान एक भारतीय नागरिक के पास एक किलो 268 ग्राम सोना बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम शुभम मेहरा (38) निवासी दिल्ली बताया। सोमवार की सुबह त्रिभुवन एयरपोर्ट के अराइवल टनल गेट से वह बाहर निकल रहा था, तभी जांच के दौरान पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा सुरक्षा कार्यालय के प्रवक्ता और पुलिस अधीक्षक हिमालय कुमार श्रेष्ठ ने बताया कि भारतीय युवक के पास से एक किलो 268 ग्राम सोना बरामद हुआ है, जो रोल बनाकर दुबई से तस्करी कर नेपाल लाया गया था। जांच के लिए त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा सीमा शुल्क कार्यालय को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें