फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाओं के धंधेबाज को ढूंढ रही दो मुल्कों की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/ठूठीबारी। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के जमुई कला गांव के रहने वाले प्रतिबंधित नशीली दवाओं के धंधेबाज गोविंद गुप्ता को दो मुल्कों की पुलिस ढूंढ रही है। वह कहां है किसी को पता नहीं है। महराजगंज पुलिस संभावित ठिकानों पर छापा डाल रही है। वहीं नेपाल पुलिस भी एक्शन में है। क्योंकि मुख्य आरोपित के नेपाल होने की आशंका जाहिर की गई है।
विज्ञापन

यह देखते हुए नेपाल पुलिस की ओर से कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को नेपाल के नवलपरासी जिले में पुलिस सक्रिय दिखी। नवलपरासी जिले के सभी प्रहरी कार्यालयों पर प्रतिबंधित नशीली दवाओं के धंधेबाज गोविंद गुप्ता की फोटो भेज दी गई। नवल परासी जिले के एसपी मनोज कुमार यादव ने बताया कि भारतीय ड्रग्स धंधेबाज गोविंद गुप्त की तलाश में नवलपरासी जिले के सीमावर्ती गांव गेरमी, महेशपुर, विशुनपुरा, सहित अन्य जगहों पर दबिश दी गई, लेकिन ड्रग्स धंधेबाज का पता नहीं चल सका। नेपाल में उसके सगे संबंधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रहरी कार्यालयों को ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं को भेजने वाला गोविंद नेपाल के युवाओं को रकम का प्रलोभन देकर काम करवाता था। सूत्र बता रहे हैं कि नशीली दवाओं का धंधेबाज गोविंद जमानत लेने की फिराक में है, लेकिन वह कहां रहते हुए अपनी योजना बना रहा है, इसकी सटीक जानकारी नहीं आ रही है। एसपी महराजगंज प्रदीप गुप्ता ने बताया कि फरार आरोपित गोविंद पर 25 हजार का इनाम घोषित है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें