सिसवां के एक अस्पताल में महिला के मौत के बाद हंगामा करते परिजन व ग्रामीण।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर हंगामा
- परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सोनबरसा में स्थित एक अस्पताल में तीन दिन पूर्व एक महिला के पित्ताशय में पथरी का ऑपरेशन किया गया था, जिसकी रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल को घेर कर हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
ग्राम चैनपुर निवासी पानमती (42) को पित्ताशय की पथरी थी। सोनबरसा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में छह अगस्त को इलाज के लिए पहुंची। महिला को ऑपरेशन कराने का परामर्श देकर भर्ती कर लिया गया। शुक्रवार की शाम ऑपरेशन कर दिया गया। मृतका के पुत्र राकेश ने बताया कि अस्पताल के संचालक ने 14 हजार में इलाज व ऑपरेशन करने की जिम्मेदारी ली थी। इलाज के दौरान रविवार को प्रात: माताजी की हालत बिगड़ने लगी मौके पर ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान मरीज की मौत हो गई। अस्पताल के संचालक भी इस दौरान मौन रहे। जिसे देख परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मृतका के पति जयपुर में काम करते हैं। परिजनों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर धनवीर सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की है। सिसवा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वरचंद विद्यासागर ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।