फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय विदेश मंत्रायलय की अनुमति के बाद ही खुलेगी सीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
‘भारतीय विदेश मंत्रालय की अनुमति के बाद ही खुलेगी सीमा’
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल ने अपनी तरफ से सीमा को खोल दिया पर पेंच भारतीय पक्ष की तरफ से फंसा हुआ है। भारतीय अधिकारियों के अनुसार जब तक भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से आदेश नहीं आएगा, तब तक सीमा पर्यटक वाहनों के लिए नहीं खोला जाएगा।
इसी बीच नेपाल और भूटान के उत्तरी डिवीजन के प्रभारी भारतीय विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने काठमांडू में नेपाली विदेश सचिव भरतराज पौडयाल से मुलाकात की। नेपाल में भारतीय दूतावास के मुताबिक नेपाल की चार दिवसीय यात्रा पर आए संयुक्त सचिव अनुराग श्रीवास्तव और विदेश सचिव भरतराज पौडयाल ने द्विपक्षीय मुद्दों और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की और भारत द्वारा सीमा खोलने को लेकर भी बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ रूपनदेही ऋषिराम तिवारी ने कहा कि महराजगंज के जिलाधिकारी से टेलीफोन पर भी बात हुई है। भारतीय पक्ष आदेश का इंतजार कर रहा है। जैसे ही आदेश आएगा सीमा खुल जाएगी। रूपनदेही सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया कि नेपाली गृह मंत्री बाल कृष्ण खाड से बात हुई है। भारतीय विदेश मंत्रालय से बात हो रही है। भारत की तरफ से सीमा जल्दी खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें