फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के देवा थापा ने राजस्थान के कालू को शिकस्त दी

विज्ञापन
मुजुरी कस्बे में कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाते पहलवान। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
नेपाल के देवा थापा ने राजस्थान के कालू को दी शिकस्त
विज्ञापन

पनियरा (महराजगंज)। सतगुर मुजुरी कस्बे में अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। दूरदराज से आए पहलवानों ने कुश्ती का बेहतर नमूना प्रस्तुत किया। खराब मौसम के बाद भी लोग उत्साह के साथ कुश्ती देखने पहुंचे। पहलवानों का बेहतर दाव देखकर दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला नेपाल के देवा थापा एवं राजस्थान के कालू के बीच हुआ जिसमें नेपाल के देवा थापा ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में दस जोड़ी कुश्ती हुई जिसमें पहलवानों ने अपनी प्रतिभाग दिखाई। सोहसा के गुड्डू ने राजस्थान के मोनू को हराया। रानीपुर के जितेंद्र ने राजस्थान के चंद्रशेखर को पटखनी दी। मुजरी के देवनाथ ने नेपाल के शाकिर अहमद को हराया। मुजुरी के चंद्रमणि ने सिर्द्धाथनगर धर्मवीर को हराया। मुजुरी के नीरज ने राजस्थान के मखड़ू सिंह को हराया। सतुगुर के डीएन ने हरियाणा के कपिल देव को हराया। मुजुरी के शेखर ने राजस्थान के सोमनाथ को हराया। इस दौरान अजय कुमार उर्फ लल्ला गुप्ता, विनय कुमार विट्टू, सिकंदर गुप्ता, हरिकेश सहानी, वीरेन्द्र निषाद, सतीश चौहान, अनिल सहानी, अम्मर यादव,सुरेश यादव, संदीप यादव, मनोज वर्मा, बनारसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें