फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो पोस्ट कर धमकी देने पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील वीडियो पोस्ट कर धमकी देने पर केस
विज्ञापन

साइबर सेल की टीम ने की थी मामले की जांच
पनियरा। एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की कथित रूप से कट एंड पेस्ट अश्लील वीडियो व्हाट्सएप पर डालकर दो लाख रुपये मांगने और फिर फोन कर धमकी देने के मामले में चार लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का वीडियो 25 अगस्त को एक युवक ने पहले सोशल मीडिया डाला। इसके बाद व्हाट्सएप पर पोस्ट कर दिया। इस पर कई लोगों ने वीडियो के आधार पर प्रधानाचार्य के विरुद्ध आपत्तिजनक कमेंट करना शुरू कर दिया था। 27 अगस्त को प्रधानाचार्य ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस प्रकरण की साइबर सेल की टीम गठित कर जांच करवाई गई। इसमें चार लोगों की भूमिका संदिग्ध मिली। इस आधार पर चार लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा ने चार लोगों पर केस दर्ज होने की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें