फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन के सहायक कोच मंजय ने निभाई अहम भूमिका

विज्ञापन
सहायक कोच मंजय यादव। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
बैडमिंटन के सहायक कोच मंजय ने निभाई अहम भूमिका
विज्ञापन

महराजगंज। टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर बेहतर प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। खासकर बैडमिंटन में रिकार्ड अच्छा है। पैरालंपिक में जिले के पनियरा क्षेत्र के बड़वार गांव के मंजय यादव का अहम योगदान है। उन्होंने बतौर सहायक कोच खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।
मंजय यादव पनियरा क्षेत्र के बड़वार गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में बैडमिंटन खिलाड़ी मंजय यादव पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यरत हैं। बतौर सहायक कोच वह बैडमिंटन खिलाड़ियों को करीब एक साल से प्रशिक्षण दे रहे थे। वर्ष 2014 में उन्हें रेलवे में नौकरी मिली। पूर्वोत्तर रेलवे में इंजीनियरिंग सेक्सन में दो महीने पहले इनकी तैनाती हुई है। गुरु गोविंद स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बैडमिंटन के छात्र मंजय वर्ष 2011 बाबू बनारसी दास बैडमिंटर अकादमी की ओर से खेलने लगे थे। यहीं पर भारतीय पैरा टीम के प्रमुख कोच गौरव खन्ना की नजर उनपर पड़ी। मंजय की क्षमता को देखते हुए दिसंबर 2018 से 2019 तक भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के सहायक कोच के पद पर तैनात किया गया। लखनऊ में पैरा बैडमिंटन कैंप में दिसंबर 2020 से फरवरी 2021 तक मंजय ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजय यादव ने बताया कि प्रमोद भगत एसएल 3 कटेगरी में पूरे साल विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रहे। सुहास एलवाई एसएल 4 कटेगरी के विश्व में नंबर दो के खिलाड़ी रहे। मनोज सरकार एसएल 3 में विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग मिली। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम के सहायक कोच के रूप में युगांडा, आयरलैंड, स्वीटजरलैंड में पैरा बैडमिंटन टीम के साथ काम करने का अवसर भी मिला है। पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों के सहायक कोच मंजय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हैं। उनके शुभचिंतक
संजय यादव, सतीश सिंह, बबलू यादव, राजेश पाल, ग्राम प्रधान पनियरा विजय सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश जायसवाल ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें