हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 2,949 परीक्षार्थी अनुपस्थित
महराजगंज। जिले के विभिन्न केंद्रों पर बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत कुल 38,310 परीक्षार्थियों में 35,361 ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जबकि 2,949 अनुपस्थित रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रथम पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी तथा इंटर के फल व खाद्य संरक्षण विषय की परीक्षा में पंजीकृत 38,163 परीक्षार्थियों में 35,238 ने परीक्षा दी जबकि 2,925 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में आयोजित इंटर कंप्यूटर, वनस्पति व कृषि अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में पंजीकृत 147 परीक्षार्थियों में 123 ने परीक्षा दी, जबकि 24 अनुपस्थित रहे। कोई विद्यार्थी अनुचित सामग्री के साथ नहीं पकड़ा गया।
सचल दल ने केंद्रों पर पहुंच कर जांची सुचिता
महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा को देखते हुए बुधवार को प्रथम पाली में सचल दल की टीमों ने चारों तहसील के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा की सुचिता को देखा। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट ने भी केंद्रों पर परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा संबंधी गतिविधियों पर नजर रखी।