फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 14.73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के विकास के लिए 14.73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
विज्ञापन

महराजगंज। जिला पंचायत बोर्ड की दूसरी बैठक शनिवार को पंचायत सभागार में हुई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 में विकास कार्यों के लिए 14.73 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई। वहीं, जिले के विकास में सभी से अपेक्षित सहयोग किए जाने की भी बात कही गई।
जिला पंचायत बोर्ड की दूसरी बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विकास को लेकर गंभीर है। अध्यक्ष व सदस्य जिले के विकास को लेकर अपने-अपने सुझाव प्रदान करें। जिले के विकास को लेकर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि जिला पंचायत के विकास को लेकर सदस्यों द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर अमल करते हुए कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, बजरंग बहादुर सिंह व जयमंगल कन्नौजिया, ब्लॉक प्रमुखों व सदस्यों द्वारा बताए गए समस्याओं के निदान व विकास कार्यों संबंधी प्रस्तावों पर तीव्र गति से कार्य कराए जाने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता जलनिगम, लोक निर्माण विभाग व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्देशित किया कि उनसे जुड़ी जो भी समस्याएं जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई जा रही है, उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाए। जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों का भी प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। अपर मुख्य अधिकारी रमेश सिंह ने पिछली कार्रवाई की पुष्टि को पढ़कर सुनाया। इस दौरान जिला पंचायत के सभी सदस्य मौजूद रहे।
केंद्रीय वित्त मंत्री का किया गया स्वागत
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में आए सांसद पंकज चौधरी का अपर मुख्य अधिकारी रमेश सिंह, अवर अभियंता दुर्गावती तथा कर्मी गिरिजेश पटेल, जियालाल, राजेश कुमार, प्रीतम सिंह, वीबी सिंह आदि ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। मंत्री जिले के पहले जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन

रिबोर के लिए प्रधानों को जारी किया जाए निर्देश
जनप्रतिनिधियों द्वारा पेयजल एवं खराब इंडिया मार्का हैंडपंप का मामला उठाए जाने के बाद सीडीओ ने रिबोर को लेकर प्रधानों को मरम्मत के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए जाने का निर्देश दिया। कुछ सदस्यों को अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला जिस पर उनमें असंतोष भी दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें