फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: विवादित बयान देने वाला महंत मुनि बजरंग दास गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Thu, 14 Apr 2022 12:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

महंत मुनि बजरंग दास द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान के चलते उनको गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महंत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Mahant Bajrang Muni - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवादित बयान देने के मामले में महंत मुनि बजरंग दास को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सीतापुर ने कहा कि महंत बजरंग मुनि दास को मुस्लिम महिलाओं पर विवादित बयान देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महंत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन




इससे पहले सोमवार को खैराबाद कस्बे की एक मस्जिद पर आकर समुदाय की महिलाएं इकट्ठा हुईं। इस दौरान उन्होंने आरोपी महंत की गिरफ्तारी की मांग की थी। बीते गुरुवार को खैराबाद के महंत मुनि बजरंग दास द्वारा दिया गया विवादित बयान वायरल हुआ था। इसके बाद रविवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन कर पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाने के लिए अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह कस्बे में स्थित शीशे वाली मस्जिद के पास महिलाएं इकट्ठा हो गईं और आरोपी महंत को गिरफ्तार करने की मांग करने लगीं। मौके पर प्रभारी एसओ सियाराम चौरसिया व कस्बा इंचार्ज संजय सिंह पहुंचे और संभ्रांत नागरिकों की मदद से महिलाओं को समझाया कि मामले में जल्द ही कार्रवाई देखने को मिलेगी। जिसके बाद महिलाएं शांत होकर वापस लौट गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें