फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस के काटे ब्रेक पाइप, बड़ा हादसा टलने से बचा

विज्ञापन
बसस्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार को जिला मुख्यालय पर स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड पर बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां पर खड़ी रोडवेज बस के किसी ने ब्रेक पाइप काट दिए। सुबह स्टार्ट होने पर पत्थर लगा होने से हादसा होने से बच गया। मामले में थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम रायपुर निवासी बस चालक बब्लू ने निजी बस के अज्ञात चालक पर ब्रेक पाइप काटने के आरोप को लेकर पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में बताया कि रोडवेज बस झांसी-ललितपुर के लिए संचालित होती है। यह बस प्रतिदिन शाम को बस स्टैंड पर खड़ी हो जाती है। सुबह झांसी के लिए रवाना होती है। 26 सितंबर की शाम को बस स्टैंड पर खड़ी थी। रात्रि आठ बजे पीड़ित खाना खाने के लिए चला गया। बस के बगल में निजी बसें भी खड़ी थी, जिनमें उनका स्टाफ सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति आए और बस के चारों ब्रेक पाइप काट दिए। 27 सितंबर को सुबह चालक ने जब बस स्टार्ट की तो बस के ब्रेक नहीं लगे। बस में लगभग 20 सवारियां बैठी थीं। गनीमत रही कि बस के टायरों के नीचे लगे पत्थरों के सहारे बस आगे नहीं बढ़ी। अगर चालक स्पीड बढ़ा देता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित ने बताया कि कुछ निजी बस चालक रंजिश रखते हैं, जो कई दिनों से परेशान करते आ रहे हैं। कभी पंचर तो कभी हवा निकाल देते हैं। जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
---
रोडवेज बस के चारों ब्रेक पाइप काटने का मामला संज्ञान में आया है जिसकी जांच की जाएगी, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। जय प्रकाश चौबे, प्रभारी निरीक्षक , शहर कोतवाली

बस के कटे ब्रेक पाइप- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें