फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्तर हजार रुपये से भरा बैग दुकान से गायब

विज्ञापन
मड़ावरा पुलिस को शिकायती पत्र देने जाते पीड़ित। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा(ललितपुर)। थाना मड़ावरा अंतर्गत कस्बा मड़ावरा में एक परचून की दुकान के काउंटर से ग्राहक का सत्तर हजार रुपये से भरा बैग गायब हो गया। पीड़ित ने दुकानदार पर ही रुपयों से भरा बैग चोरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना नाराहट के ग्राम पारौल निवासी नंदकिशोर ने मड़ावरा पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते 22 सितंबर को वह किसान क्रेडिट कार्ड से पैसा निकालने मड़ावरा आया था। वह बैंक से 70 हजार रुपये निकालने के बाद पास में ही परचून की खरीदारी के लिए थाने के प्रतीक्षालय के सामने स्थित एक दुकान पर चला गया। खरीदारी के बाद उसने अपने बैग से पैसे देकर बैग दुकान के काउंटर पर रख दिया और अपना सामान बोरी में रखने लगा। सामान रखने के बाद जब उसने काउंटर पर देखा तो वहां से उसका सत्तर हजार रुपयों से भरा बैग गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर उसने घटना की जानकारी थाना मड़ावरा पुलिस को दी। उसने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका बैग दुकानदार के इशारे पर ही बदमाशों द्वारा गायब किया गया है। बताया गया है कि बैग में लगभग 70 हजार रुपये थे। पीड़ित ने पुलिस से मामला पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें