फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का सबसे ज्यादा फोकस महिलाओं और बच्चों पर है-विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सामाजिक पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पटौराकलां में पोषण कार्यक्रम मनाया गया जिसमें नव प्रसूता, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं एवं मरीजों के खान-पान पर जानकारी दी गई। पार्टी ने स्वयं सहायता समूहों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में इन कार्यक्रमों को आयोजित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म की गई एवं बच्चों को खीर खिला कर खिलौने बांटे गए । बच्चों और महिलाओं को ड्राई फूड किट पुष्टाहार के लिए मुफ्त वितरित किए। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि सरकार का सबसे ज्यादा फोकस महिलाओं और बच्चों पर है यदि हमारी माता बहनें स्वस्थ होंगी तो बच्चे भी स्वस्थ होंगे और इसके लिए पोषित आहार जरूरी है। सरकार इसके लिए प्रयत्न शील है।
जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है और जब तक आधी आबादी स्वस्थ सानंद नहीं होगी तब तक वह देश ताकतवर नहीं होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह ने वर्तमान में आईसीडीएस विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी और समस्त विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं को केंद्र पर पंजीकृत समस्त लाभार्थियों को नियमित रूप से प्रदान किए जाने के संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं, ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को निर्देशित किया। कार्यक्रम की संयोजक जिला उपाध्यक्ष किरण सेन ने महिलाओं को जानकारी दी कि कैसे हम सस्ते उत्पादों से भी पोष्टिक, विटामिन, प्रोटीन इत्यादि से संतृप्त आहार प्राप्त कर सकते हैं। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रावत ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,आशा बहनें और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। इधर, जिला अस्पताल में जरूरतमंद लोगों को फलों का वितरण कर पुष्टाहार के संबंध में जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव, रुचिका बुंदेला, सुनीता पंथ, राजकुमारी बुंदेला, ऋतु, प्रियंका, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, मंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी कौशिक, अजय जैन, कन्हैया कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

छह माह के बच्चे का अन्नप्राशन किया
बार (ललितपुर) आज विकासखंड बार के ग्राम धमना एवं गढ़िया में बाल विकास परियोजना की ओर से अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रभारी सीडीपीओ स्मृति खरे रहीं। धात्री गर्भवती महिलाएं एवं जीरो से छह वर्ष तक के बच्चे उपस्थित रहे। इस अवसर पर छह माह के बच्चे का अन्नप्राशन किया गया एवं गर्भवती महिलाओं की प्रथम त्रैमासिक गोद भराई कार्यक्रम संपन्न हुए। इस अवसर पर हल्कू राम, शशि गोस्वामी, ग्राम प्रधान धमना सुनीता गोस्वामी, गीता चतुर्वेदी, प्रीति चतुर्वेदी, रामरति, फूलाबाई, शारदा देवी एवं अन्य ग्रामीण महिलाएं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें